27.8 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अर्जुन तेंदुलकर बाहर, नए खिलाड़ी को मिला अवसर, गोवा के पिछले 5 मैचों में विकेटों का आंकड़ा

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ लीग मुकाबले में गोवा के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। यह इस टूर्नामेंट में गोवा का छठा लीग मैच है। पिछले 5 मैचों में गोवा ने 3 मैचों में जीत दर्ज की थी, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ गोवा की प्लेइंग इलेवन में केवल एक बदलाव किया गया, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर की जगह शुभमन तारी को टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा टीम में कोई और बदलाव नहीं किया गया। अर्जुन तेंदुलकर का पिछले 5 मैचों में गोवा के लिए प्रदर्शन खास नहीं रहा था।

अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मैचों में दर्ज किए 8 विकेट

अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए खेले पिछले 5 मैचों में कुल 8 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 98 गेंदें फेंकी और 127 रन दिए। इन मैचों में उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 3 विकेट रहा। इसके अलावा, अर्जुन इस टूर्नामेंट में टीम के लिए ओपनर की भूमिका भी निभा रहे थे, लेकिन बतौर ओपनर उन्होंने कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाई।

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ गोवा की प्लेइंग इलेवन

कश्यप बखले, अभिनव तेजराणा, सुयश प्रभुदेसाई (कप्तान), ललित यादव, विकास सिंह, दर्शन मिसाल, दीपराज गांवकर, राजशेखर हरिकांत (विकेटकीपर), हेरंब परब, वासुकी कौशिक, शुभम तारी।

गोवा के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की प्लेइंग इलेवन

कामरान इकबाल, शुभम खजूरिया (कप्तान), यावर हसन, कवलप्रीत सिंह, अब्दुल समद (विकेटकीपर), लोन नासिर मुजफ्फर, आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, सुनील कुमार, मुरुगन अश्विन।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles