नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार, 5 मई को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में कदम रखा। दोनों की शादी एक छोटी और निजी समारोह में संपन्न हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस खुशी के मौके पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सहित कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और खेल मंत्री जय शाह भी शामिल हुए।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंधे
अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। इस शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अर्जुन, सानिया को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद उन्होंने सानिया को गले लगाकर बधाई ती। वहीं इस दौरान अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर और मां प्रिया तेंदुलकर भी वहां खड़े नजर आए और दोनों अपने बेटे और बहू पर फूल बरसाते हुए नजर आए।
अर्जुन से उम्र में एक साल बड़ी हैं सानिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक उनसे उम्र में एक साल बड़ी हैं। अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ था जबकि सानिया चंडोक का जन्म 23 जून 1998 में हुआ था। अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने भी उम्र में बड़ी अंजलि तेंदुलकर से शादी की थी। सचिन और अंजलि के बीच उम्र में 5 साल का अंतर है। सचिन तेंदुलकर की शादी 24 मई 1995 में हुआ था।
अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के लिए खेलते नजर आएंगे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सानिया एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं और वह मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के काफी करीब रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन तेंदुलकर एक पेशेवर क्रिकेटर हैं। ऑलराउंडर अर्जुन घरेलू स्तर पर गोवा के लिए खेल रहे हैं तो वहीं आईपीएल 2026 में वो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
शादी में धोनी के अलावा गौतम गंभीर भी मौजूद रहे
अर्जुन आईपीएल की शादी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए, वहीं मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भी अपनी पत्नी के साथ शादी में नजर आए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। शादी में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री, युवराज सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल, और पृथ्वी शॉ के अलावा आईसीसी के मैनेजर जय शाह और अजीत अगरकर भी मौजूद रहे।

