36.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

Ashes 2025-26: जोफ्रा आर्चर बाहर, इंग्लैंड ने मेलबर्न टेस्ट के लिए Playing XI में दो बड़े बदलाव

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एशेज 2025-26 का सफ़र फिलहाल चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। पहले ही मार्क वुड टीम से बाहर हो चुके हैं और इंग्लैंड इस सीरीज में 0-3 से पीछे चल रहा है। अब जोफ्रा आर्चर भी बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं, जिससे इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में एशेज के चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जो टीम के रणनीतिक बदलाव और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर तैयार की गई है।
एशेज 2025-26: इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर 2025 से खेला जाएगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने ओली पोप को बाहर कर दिया है और जैकब बेथेल को टीम में जगह मिली है। वहीं जोफ्रा आर्चर जो पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं उनकी जगह गस एटकिंसन को प्लेइंग 11 में जगह मिली है।

जोफ्रा आर्चर तीसरे टेस्ट (एडिलेड) के दौरान साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझते दिखे थे और अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए, जिसके चलते उन्हें एशेज 2025-26 से बाहर होना पड़ा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी खबरें चिंताजनक हैं। एडिलेड टेस्ट में वापसी करने वाले कप्तान पैट कमिंस बचे हुए दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जबकि अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन चोटों ने दोनों टीमों की रणनीति और टीम चयन पर बड़ा असर डाला है।

मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्राइडन कार्स, जोश टंग।

मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड
स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डोग्गेट, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरलैंड, ब्यू वेबस्टर।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles