इंदौर | 70 साल से अधिक उम्र के होने के चलते एमपीसीए के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. एमके भार्गव और अशोक जगदाले ने पद छोड़ दिया है। जगदाले ने कहा कि जुलाई में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही उन्होंने 70 साल से अधिक उम्र का होने का हवाला देते हुए एमपीसीए को इस्तीफा भेज दिया था, हालांकि उस समय इसे मंजूर नहीं किया गया, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद मैंने पद छोड़ दिया है। वहीं डॉ. भार्गव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मैं सम्मान करता हूं। आदेश के हिसाब से मैं अधिक उम्र के कारण सोमवार को ही पद से हट गया हूं। मैं औपचारिकता करने के लिए तैयार हूं।
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

