26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Asia 2024: श्रीलंका की कप्तान ने एशिया कप में नया कीर्तिमान रचने का काम किया

नई दिल्ली: इस वक्त श्रीलंका में महिलाओं का एशिया कप खेला जा रहा है। कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम अब तक दो मैच जीतकर अपने ग्रुप में सबसे आगे चल रही है। टीम का सेमीफाइनल में जाना पक्का सा नजर आ रहा है। इस बीच श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने एशिया कप में नया कीर्तिमान रचने का काम किया है। जो काम अब तक इस टूर्नामेंट में नहीं हुआ था, वो चमारी ने कर दिखाया है। श्रीलंका का मुकाबला आज मलेशिया से है, जिसमें अटापट्टू ने ये कारनामा किया।

श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने एशिया कप 2024 में आज मलेशिया के खिलाफ पारी के दौरान 7 छक्के लगाए। इससे पहले एशिया कप के एक मैच में किसी भी महिला खिलाड़ी ने इतने छक्के नहीं लगाए थे। इससे पहले की बात करें तो इस टूर्नामेंट की एक पारी में अधिक से अधिक 3 ही छक्के लगे हैं। भारत की शेफाली वर्मा ने मलेशिया के खिलाफ साल 2022 के एशिया कप में 3 सिक्स जड़े थे। वहीं भारत की ही रिचा घोष ने साल 2022 के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ तीन छक्के लगाए थे। पाकिस्तान की आलिया रियाज ने साल 2022 के एशिया कप में यूएई के खिलाफ तीन छक्के लगाए थे। भारत की स्मृति मंधाना ने भी साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ तीन छक्के लगाने में कामयाब हासिल की थी। लेकिन अब सभी को पीछे छोड़ते हुए चमारी अटापट्टू ने 7 सिक्स लगा दिए हैं, यानी बाकी खिलाड़ियों से दो गुने से भी एक ज्यादा।

इतना ही नहीं चमारी अटापट्टू टी20 फॉर्मेट पर खेले जाने वाले एशिया कप में सेंचुरी लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले किसी भी महिला खिलाड़ी ने टी20 एशिया कप में शतक नहीं लगाया था। अटापट्टू ने 69 बॉल पर 119 रनों की पारी खेली। इसमें 14 चौके और 7 आसमानी छक्के लगाने का काम किया है। उनका स्ट्राइक रेट 172.46 का रहा है। मजे की बात ये रही कि चमारी ने जहां एक ओर शतक लगाया, वहीं टीम की कोई भी दूसरी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सकी। दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 31 रन का रहा, जो विकेटकीपर बल्लेबाज अनुष्का संजीवनी ने बनाए। चमारी की पारी की बदौलत ही श्रीलंका ने मलेशिया के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना दिए।

इस अगर एशिया कप 2024 के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय टीम अपने लगातार दो मैच जीतकर और चार अंक लेकर सबसे आगे चल रही है। वहीं पाकिस्तान और नेपाल ने एक एक मैच जीता है। पाकिस्तान दूसरे और नेपाल तीसरे नंबर पर है। वहीं ग्रुप बी में थाईलैंड की टीम दो अंक लेकर टॉप पर है। श्रीलंका ने भी एक मैच जीतकर दो अंक हासिल किए हैं। अगर आज का मैच भी श्रीलंकाई टीम जीत जाती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और अपने ग्रुप में टीम टॉप पर पहुंचने में कामयाब हो जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles