25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

Asia Cup 2025: भारत-बांग्लादेश मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल, इस पायदान पर पहुँची सलमान आगा की टीम

नई दिल्ली: भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में बांग्लादेश को 41 रन से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ भारत ने 2 अहम अंक अर्जित किए और अंकतालिका में अपनी स्थिति और मज़बूत कर ली। भारत की जीत से श्रीलंका की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

अंकतालिका में भारत नंबर-1, 4 अंकों के साथ बढ़त

बांग्लादेश पर जीत दर्ज करने के बाद भारत के अंक अब 4 हो गए हैं और टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर क़ायम है। पाकिस्तान पर मिली जीत का असर उसकी स्थिति पर नहीं पड़ा, और वह अब भी 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सुपर-4 चरण में भारत ने अब तक खेले दोनों मुकाबले जीते हैं और फाइनल की ओर मज़बूती से बढ़ रहा है।

भारत से हार के बाद बांग्लादेश को 2 अंक का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन ये टीम अभी भी अंकतालिका में तीसरे नंबर पर ही बनी हुई है। वहीं श्रीलंका की टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में उसे हार मिली और इस टीम ने अंकतालिका में खाता नहीं खोला है और चौथे स्थान पर ही है। दो जीत के बाद भारत का रन रेट अभी +1.357 है जबकि पाकिस्तान का रन रेट +0.226 है। इसके अलावा बांग्लादेश का रन रेट -0.969 है जबकि श्रीलंका का रन रेट -0.590 है।

भारतबांग्लादेश मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार टाई NR अंक रन रेट
भारत 2 2 0 0 0 4 1.357
पाकिस्तान 2 1 1 0 0 2 0.226
बांग्लादेश 2 1 1 0 0 2 -0.969
श्रीलंका 2 0 2 0 0 0 -0.590

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles