34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Asia Cup 2025: भारत-श्रीलंका मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल: इस स्थान पर पहुंची सूर्यकुमार यादव की टीम

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने सुपर 4 चरण में अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला, जो बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बना डाले, जिससे मैच टाई हो गया। इसके बाद मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहाँ टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

सुपर 4 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत

इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ने 2 विकेट पर 2 रन बनाए और फिर भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 3 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी। सुपर ओवर में भारत को जीत मिली और इसके साथ टीम इंडिया को 2 अंक भी प्राप्त हुए। 2 अंक के साथ भारत को कुल 6 अंक हो गए और ये टीम सुपर 4 की अंकतालिका में नंबर 1 पर बनी रही।

सुपर 4 की अंकतालिका में 4 अंक के साथ पाकिस्तान की टीम नंबर 2 पर बनी रही जबकि बांग्लादेश की टीम 2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही। वहीं श्रीलंका की टीम ने सुपर 4 में 3 मैच खेले और उसे तीनों मैचों में हार मिली और इस टीम का खाता नहीं खुला और ये अंकतालिका में चौथे स्थान पर ही। भारत का नेट रन रेट सुपर चार में 0.913 रहा जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट 0.329 रहा।

भारत-श्रीलंका मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
भारत 3 3 0 6 0.913
पाकिस्तान 3 2 1 4 0.329
बांग्लादेश 3 1 2 2 -0.831
श्रीलंका 3 0 3 0 -0.418

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles