26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एशिया कप 2025 संभावित टीम – यशस्वी, सिराज, साई, राहुल बाहर, अभिषेक, गिल, संजू, बुमराह को मौका

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया को लेकर उत्सुकता चरम पर है। इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में उतरने को तैयार है। सौरव गांगुली के अनुसार, मौजूदा टीम संयोजन और खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए भारत खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है। चूंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 निकट है, इसलिए इस बार एशिया कप भी टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, जिससे टीम को बड़े टूर्नामेंट से पहले तैयारी का सुनहरा मौका मिलेगा।

उप-कप्तानी की दौड़ में गिल और अक्षर

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि उप-कप्तान के पद के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस जिम्मेदारी के लिए शुभमन गिल और अक्षर पटेल दो दावेदार हैं। हालांकि वर्तमान में टी20 टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल ही हैं, लेकिन इस बार उन्हें गिल से कड़ी टक्कर मिल सकती है। चयन समिति युवा और अनुभव के बीच सही संतुलन बनाने पर विचार कर रही है।

बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट पॉजिटिव

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2025 में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर की शुरुआत में होने वाले शुरुआती टेस्ट से आराम दिया जा सकता है ताकि उनकी फिटनेस बनी रहे। टीम चयन की प्रक्रिया 19 या 20 अगस्त को पूरी हो सकती है, जो इस बात पर निर्भर करेगी कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) इंजर्ड खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट कब भेजती है। इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव की रिपोर्ट भी शामिल होगी, जो बेंगलुरु में नेट्स पर बल्लेबाजी की शुरुआत कर चुके हैं।

यशस्वी, साई, राहुल को नहीं मिलेगा मौका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक शर्मा पिछली आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज थे। संजू सैमसन ने पिछले सीजन में बल्ले और विकेटकीपिंग दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। गिल भी शानदार फॉर्म में हैं और शीर्ष क्रम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं होगा। यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और केएल राहुल के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होने की संभावना कम ही है। राहुल के नाम पर विचार किए जाने की संभावना कम है क्योंकि वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी नहीं करते हैं। संजू टीम को पहले विकेटकीपर होंगे जबकि दूसरे स्थान के लिए जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल में टक्कर होगी।

सिराज की जगह नए चेहरों पर फोकस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या भारत के लिए सफेद गेंद के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं, इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हुए नितीश कुमार रेड्डी के समय पर फिट होने की संभावना कम है। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी करने वाले शिवम दुबे को टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। टीम में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर अन्य दो स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगे। ऐसे में एशिया कप की टीम में मोहम्मद सिराज के शामिल होने की संभावना बेहद कम है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles