25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

एशिया कप 2025 अपडेट: अफगानिस्तान-श्रीलंका मैच के बाद अंकतालिका व टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में गुरुवार (18 सितंबर) को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर ग्रुप बी से बांग्लादेश के साथ सुपर-4 में जगह पक्की कर ली। वहीं, ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुके हैं। ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। अंक तालिका की बात करें तो फिलहाल ग्रुप ए में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। संयुक्त अरब अमीरात तीसरे और ओमान चौथे नंबर पर है। एशिया कप 2025 के ग्रुप बी में श्रीलंका 3 जीत के साथ पहले नंबर पर है। बांग्लादेश 2 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर 1 जीत के साथ अफगानिस्तान है। चौथे नंबर पर हॉन्गकॉन्ग है, जिसका खाता भी नहीं खुल सका। सुपर-4 के मुकाबले शनिवार (20 सितंबर) से शुरू होंगें। भारत-पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को मुकाबला होगा।

एशिया कप 2025 अंक तालिका

कौन हैं एशिया कप 2025 के सर्वश्रेष्ठ 5 बल्लेबाज?

एशिया कप 2025 के टॉप 5 बल्लेबाजों में श्रीलंका के पथुम निसांका शीर्ष पर हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे नंबर पर हैं। यूएई के मोहम्मद वसीम तीसरे नंबर पर हैं। ये ही 3 बल्लेबाज 100 से ज्यादा रन बना पाए हैं। बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास चौथे और हॉन्गकॉन्ग के निजाकत खान पांचवें नंबर पर हैं।

एशिया कप 2025 में छाए ये 5 गेंदबाज

एशिया कप 2025 टॉप 5 गेंदबाजों में संयुक्त अरब अमीरात के जुनैद सिद्दकी शीर्ष पर हैं। कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के सैम अयूब तीसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के नुवान तुषारा चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर अफगानिस्तान के नूर अहमद हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles