31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: भारत ने चीन को 9-0 से दी करारी शिकस्‍त

भारत ने आज यहां चीन को 9-0 से करारी शिकस्त देकर चौथे एशियाई चैंपियन्स हाकी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन लीग में शीर्ष पर रहने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी। भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह, युसुफ अफान और जसजीत सिंह कुमार ने दो . दो गोल दागे और चीनी रक्षापंक्ति को तितर बितर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब हूटर बजा तब भारत टूर्नामेंट में जापान के खिलाफ किये गये दस गोल की बराबरी करने की स्थिति में दिख रहा था। इस मैच में भारत की अगुवाई कर रहे रूपिंदर पाल सिंह, निकिन थिम्मैया और ललित उपाध्याय ने भी एक एक गोल किया जिससे भारत ने चार मैचों में तीन जीत और एक ड्रा से अपनी अंकसंख्या दस पर पहुंचा दी है। भारत कल मलेशिया से भिड़ेगा। ये दोनों ही टीमें राउंड रोबिन आधार पर शीर्ष पर पहुंचने की दौड़ में शामिल हैं। मलेशिया के लगातार तीन जीत से नौ अंक हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles