34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Asian Games 2018: लंबी कूद में नीना वराकिल ने जीता रजत पदक

जकार्ता। 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन फिर से भारतीय एथलीट्स का जलवा रहा। भारत की नीना वराकिल ने एशियाई खेलों की महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया। वराकिल की सर्वश्रष्ठ कूद 6.51 मीटर की थी। उन्होंने चौथे प्रयास में यह दूरी तय की जो रजत पदक जीतने के लिये पर्याप्त थी। वियतनाम की थी थु थाओ बुई ने अपने पहले प्रयास में 6.55 मीटर की दूरी नापी और स्वर्ण जीता। चीन की झियोलिंग झू ने 6.50 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में भाग ले रही एक अन्य भारतीय जेम्स नयना 6.14 मीटर की दूरी तक ही पहुंच पायी। वह छह में से केवल दो सफल प्रयास ही दर्ज कर पायी। गौरतलब है कि भारतीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भारत को 8वां गोल्ड मेडल दिलवाया। इसके अलावा आज ही के दिन महिला स्टीपलचेज और पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़़ में भारत ने रजत पदक जीते। स्टीपलचेज में सुधा सिंह और 400 मीटर बाधा दौड़ में धरुण अय्यासामी ने भारत को सिल्वर जिताए।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles