35.7 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

Asian Games 2018: महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में सुधा सिंह ने भारत को दिलाया रजत पदक

जकार्ता। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारत की महिला धावक सुधा सिंह ने नौवें दिन सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में रजत पदक पर कब्जा जमाया। सुधा ने नौ मिनट 40.03 सेकेंड में दूरी तय करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह भारत का दिन का तीसरा पदक और दूसरा रजत है। 2010 की एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली सुधा एक समय स्वर्ण पदक की दौड़ में थीं। लेकिन बहरीन की विनफ्रेड यावी ने आखिरी समय में सुधा को पीछे छोड़ दिया। विनफ्रेड ने नौ मिनट 36.52 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। सुधा ने एशियाई चैम्पियनशिप-2017 में स्वर्ण जीता था। इससे पहले वह 2013 में भी एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था। इंचियोन में 2014 में खेले गए एशियाई खेलों में इससे बेहतर नौ मिनट 35.64 सेकेंड का समय निकाला था लेकिन फिर भी चौथे स्थान पर रही थीं। कांस्य पदक पर वियतनाम की थि ओन्ह गुयेन ने नौ मिनट 43.83 सेकेंड का समय निकला। भारत की एक और धावक चिंता 11वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 10 मिनट 26.21 सेकेंड का समय निकाला।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles