30.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

रंगारंग कार्यक्रम के साथ एशियाई खेलों का समापन, भारत के नाम रिकॉर्ड पदक

हांगझोऊ
चीन की सांस्कृतिक विरासत और तकनीक के बेहतरीन तालमेल के साथ यहां रविवार को 19वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन हो गया। बिग लोटस स्टेडियम में 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी के बीच 75 मिनट तक चले समारोह में रोशनी, संगीत और लेजर शो के बाद भाग लेने वाले 45 देशों ने 2026 में जापान के शहर नागोया में होने वाले अगले एशियाई खेलों में मिलने का वादा करते हुए विदा ली।

16 दिन हुए खेलों में 13 विश्व रिकॉर्ड, 26 एशियाई और 97 गेम्स रिकॉर्ड टूटे। अगले खेलों के मेजबान नागोया के गर्वनर को समारोह में एशियाई ओलंपिक परिषद और नई दिल्ली में 1951 में हुए पहले एशियाई खेलों का ध्वज और मशाल सुपुर्द की गई।

अब पेरिस में करना है दस को पार
हांगझोऊ एशियाई खेलों के प्रदर्शन ने अगले वर्ष होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए उम्मीदें जगा दी हैं। एशियाड में 107 पदक जीतकर भारतीय दल ने इस बार सौ पार का लक्ष्य पूरा करते हुए पेरिस में टोक्यो ओलंपिक में जीते गए सात पदकों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ने के लिए कमर कस ली है। पेरिस में भारतीय दल का लक्ष्य 10 पदकों को पार करने का रहेगा।

हांगझोऊ में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

  •     ज्योति सुुरेखा (कंपाउंड तीरंदाजी)-3 स्वर्ण
  •     ओजस देवताले (कंपाउंड तीरंदाजी)-3 स्वर्ण
  •     ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (निशानेबाजी)-दो स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य
  •     ईशा सिंह (निशानेबाजी)-एक स्वर्ण, तीन रजत
  •     हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वॉश)-दो स्वर्ण
  •     अभिषेक वर्मा (कंपाउंड तीरंदाजी)-एक स्वर्ण, एक रजत
  •     अविनाश साबले (एथलेटिक्स)-एक स्वर्ण, एक रजत
  •     मोहम्मद अजमल (एथलेटिक्स)-एक स्वर्ण, एक रजत
  •     पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)-एक स्वर्ण, एक रजत
  •     राजेश रमेश (एथलेटिक्स)-एक स्वर्ण, एक रजत
  •     चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)-एक स्वर्ण, एक रजत
  •     सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी-एक स्वर्ण, एक रजत
  •     पलक (निशानेबाजी)-एक स्वर्ण, एक रजत
  •     सिफ्त कौर समरा (निशानेबाजी)-एक स्वर्ण, एक रजत
  •     सौरव घोषाल (स्क्वॉश)-एक स्वर्ण, एक रजत
  •     अदिति स्वामी (कंपाउंड तीरंदाजी)-एक स्वर्ण, एक कांस्य
  •     अभय सिंह (स्क्वॉश)-एक स्वर्ण, एक कांस्य
  •     दीपिका पल्लीकल (स्क्वॉश)-एक स्वर्ण, एक कांस्य
  •     अनुष अगरवल्ला (घुड़सवारी)-एक स्वर्ण, एक कांस्य
  •     कायनन चेनाई (निशानेबाजी)-एक स्वर्ण, एक कांस्य
  •     विद्या रामराज (एथलेटिक्स)-दो रजत, एक कांस्य

 एक एशियाड में सर्वाधिक पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

  •     पीटी उषा-चार स्वर्ण, एक रजत (1986 एशियाड)
  •     जसपाल राणा-तीन स्वर्ण, एक रजत (2006 एशियाड)

इन खेलों ने दिलाए एशियाड में पहले पदक

  •     क्रिकेट-पुरुष, महिला टीम ने स्वर्ण जीते
  •     सेपक टाकरा-महिला टीम ने पहली बार जीता कांस्य
  •     गोल्फ-अदिति अशोक ने रजत जीत महिला वर्ग में पहली बार दिलाया पदक
  •     टेबल टेनिस-सुतीर्था मुखर्जी-अयहिका मुखर्जी ने महिला युगल में कांस्य जीत पहली बार दिलाया पदक
  •     ट्रैप निशानेबाजी-महिला टीम ने रजत जीत पहली बार दिलाया पदक
  •     मिश्रित स्पर्धा तीरंदाजी-ओजस देवताले-ज्योति सुरेखा ने स्वर्ण जीत इस स्पर्धा में पहली बार दिलाया पदक

इन खेलों ने जीते एशियाड में अपने सर्वाधिक पदक

  •     निशानेबाजी-22 (7 स्वर्ण, 9 रजत, 6 कांस्य)
  •     तीरंदाजी-09 (पांच स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य)
  •     स्क्वॉश-05 (दो स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य)
  •     रोइंग-05 (दो रजत, तीन कांस्य)
  •     बैडमिंटन-03 (एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य)

पुरुषों ने जीते 48 और महिला ने जीते 43 प्रतिशत पदक

  •     पुरुष-15 स्वर्ण, 19 रजत, 18 कांस्य, कुल 52, प्रतिशत 48.6
  •     महिला-नौ स्वर्ण, 17 रजत, 20 कांस्य, कुल 46, प्रतिशत 42.99
  •     मिश्रित इवेंट-चार स्वर्ण, दो रजत, तीन कांस्य, कुल नौ, प्रतिशत-8.41

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles