31.5 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

एशियन कराते चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता खिलाड़ियों ने की खेल संचालक से भेंट

भोपाल। जापान के ओकिनावा शहर में पिछले दिनों आयोजित 17वीं एशियन कराते चैम्पियनशिप (कैडेट जूनियर एवं अंडर-21) के टीम काता इवेन्ट में देश को रजत पदक दिलाने वाली मध्य प्रदेश राज्य कराते अकादमी की खिलाड़ी बेटियों गार्गी सिंह परिहार, वंदना यादव और सलोनी पाटीदार ने आज संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की और उन्हंे एशियन कराते चैम्पियनशिप में हासिल उपलब्धि से अवगत कराया। खेल संचालक डाँ. थाउसेन ने एशियन कराते चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसी तरह आगामी स्पर्धाओं में भी कराते खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढाएं। इस मौके पर मौजूद कराते अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जयदेव शर्मा ने बताया कि यह पहला अवसर है जब एशियन कराते चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश कराते अकादमी की खिलाड़ियों ने फायनल में प्रवेश किया और रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। उल्लेखनीय है कि एशियन कराते चैम्पियनशिप के टीम काता इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी गार्गी सिंह परिहार, वंदना यादव और सलोनी पाटीदार  की तिकड़ी ने पहले राउण्ड में श्रीलंका को, क्वाटर फायनल में मलेशिया तथा सेमी फायनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ियों को कड़ी शिकस्त दी और फायनल में रजत पदक देश को दिलाया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles