32.6 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल लीग: सागर पब्लिक स्कूल और मोंटफोर्ट स्कूल फाइनल में

एनएसटी न्यूज, भोपाल। आगा क्लब बीएचईएल भोपाल और भोपाल कॉरपोरेशन द्वारा मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल लीग टूर्नामेंट में सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर और मोंटफोर्ट स्कूल, भोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को सायं 5 बजे खेला जाएगा। आगा क्लब, पिपलानी में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सुनीता नौटियाल ने किया। विशेष अतिथि के रूप में नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर उषा सिंह और दमयंती मौजूद रहीं। मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट मनोज गायकवाड़, संजय श्रीवास, आगा क्लब के सचिव वेद प्रकाश और विमल साहू ने खेल भावना और अनुशासन पर जोर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles