सेंट मोंटफोर्ट स्कूल को ख़िताब
भोपाल: सेंट मोंटफ़ोर्ट स्कूल ने सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर को रोमांचक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 31-28 अंकों से पराजित कर अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल लीग टूर्नामेंट जीत लिया. भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आयोजित स्पर्धा का आयोजन आगा क्लब बीएचईएल भोपाल और भोपाल कॉरपोरेशन द्वारा मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया.
समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेशनल पोल वाल्टर केएन पाण्डेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. आगा क्लब, पिपलानी में आयोजित स्पर्धा में मध्य प्रदेश बास्केटबॉल के उपाध्यक्ष मनोज गायकवाड़, संजय श्रीवास, आगा क्लब के सचिव वेद प्रकाश, विमल साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सेंट मोंटफ़ोर्ट स्कूल की माधवी कुशवाहा को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया. आगा क्लब टीम ने तीसरा स्थान अर्जित किया.

