30.7 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025

राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक जीते 23 पदक

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में चल रही जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं मध्य भारत घुड़सवारी चैम्पियनशिप में आज तीन दिवसीय डेªसाज और क्राॅस कन्ट्री के रोमांचक मुकाबले खेले गए जिसका फायनल मुकाबला रविवार 31 दिसम्बर, 2017 को खेला जायेगा और इसी दिन प्रतियोगिता का समापन होगा। जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता अकादमी के खिलाड़ियों ने अभी तक 10 स्वर्ण, 10 रजत और 03 कांस्य सहित 23 पदक अर्जित किए है। इनमें व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 06 स्वर्ण, 04 रजत तथा टीम इवेन्ट में 04 स्वर्ण, 06 रजत और 03 कांस्य पदक शामिल हैं। इसी तरह अकादमी के खिलाड़ियों ने मध्य भारत घुड़सवारी चैम्पियनशिप में 18 स्वर्ण, 13 रजत और 09 कांस्य सहित 40 पदक अब तक अर्जित किए हंै जिनमें व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 13 स्वर्ण, 08 रजत और 07 कांस्य पदक तथा टीम इवेन्ट में 05 स्वर्ण, 05 रजत और 02 कांस्य पदक शामिल है।
जूरी के सदस्य एवं ई.एफ.आई. के पदाधिकारी हुए सम्मानित
घुड़सवारी अकादमी में 23 दिसम्बर से चल रही जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं मध्य भारत घुड़सवारी चैम्पियनशिप में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन कर रहे जूरी के सदस्यों और भारतीय घुड़सवारी संघ के पदाधिकारियों को आज संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन द्वारा सम्मानित किया गया। खेल संचालक श्री जैन ने ईएफआई के वाइस प्रेसिडेंट ब्रिगेडियर ज्ञानपुरी, सेकेट्री जनरल कर्नल एस.के. स्वाइन, कर्नल एस.एस. ऐहलावत, कर्नल एच.आर. सुनील, कर्नल राजीव दहिया, कर्नल एस.पी. अनंतराव, ले. कर्नल डी.पी. नन्दा, डाँ. के.एस. तोमर, मेजर हरमनजीत सिंह, कैप्टन गुलाब सिंह और सुबेदार मेजर सुनील कुमार को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक खेल डाँ. विनोद प्रधान एवं श्री बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
आज के मुकाबले
प्रतियोगिता के अंतर्गत 31 दिसंबर को प्रातः 8.00 बजे क्राॅस कन्ट्री दो किलोमीटर रैस के रोमांचक फायनल मुकाबले खेले जाएंगे। जो आकर्षण का केन्द्र रहेगें।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles