30.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी मनीष जोगी ने रजत पदक जीता

भोपाल। मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी मनीष जोगी ने विशाखापट्नम में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज डिस्कस थ्रो (चक्का प्रक्षेपण) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया। मनीष जोगी ने डिस्कस थ्रो इवेंट में 44.66 मीटर चक्का फेंककर यह पदक अर्जित किया। राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने भोपाल जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दो रजत पदक अर्जित किए हैं। इससे पूर्व अकादमी की खिलाड़ी बुशरा खान गौरी ने भी 600 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी मनीष जोगी ने पिछले दिनों विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
अब तक 36 मैडल
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया की पहल और प्रयासों के फलस्वरूप जुलाई 2016 से टी.टी. नगर स्टेडियम में प्रारंभ एथलेटिक्स अकादमी के सुखद परिणाम सामने आ रहे है। एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अभी तक 36 पदक अर्जित किए है, जिनमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles