नई दिल्ली: एशेज 2025-26 की पांच मैचों वाली टेस्ट सीरीज का आगाज़ हो चुका है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतते ही पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पर्थ की तेज़ और बाउंसिंग पिच पर इंग्लैंड की पारी की नींव शुरुआत से ही हिल गई। टीम ने महज़ 39 रन के भीतर अपने शुरुआती तीन विकेट खो दिए, जिससे उनका टॉप ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया।
इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शुरुआती तीनों विकेट कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने लिए और उन्होंने एशेज इतिहास में एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में ऐसा करने वाले पहले बॉलर बन गए। स्टार्क से पहले ऐसा कमाल एशेज में इससे पहले किसी भी बाएं हाथ के फास्ट बॉलर ने नहीं किया था।
एशेज में स्टार्क ने रचा अनोखा शतक
स्टार्क ने पहली पारी में इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। उन्होंने ओपनर जैक क्राउली को डक पर आउट कर टीम का पहला विकेट तब गिराया जब खाता भी खुला नहीं था। इंग्लैंड अभी इस शुरुआती नुकसान से उबर पाई थी कि स्टार्क ने तेजी से खेल रहे बेन डकेट को 21 रन पर पविलियन भेज दिया। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अनुभवी जो रूट को भी डक पर आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।
स्टार्क ने इन तीन विकेटों के जरिए एशेज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह एशेज इतिहास में तेज़ गेंदबाज के रूप में 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा, स्टार्क ने जो रूट को टेस्ट क्रिकेट में नौवीं बार आउट किया और रविंद्र जडेजा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जडेजा ने भी रूट को टेस्ट मैचों में नौ बार पविलियन भेजा है। वहीं, नाथन लियोन को पीछे छोड़ते हुए स्टार्क ने उन्हें पीछे कर दिया, जिन्होंने रूट को टेस्ट में आठ बार आउट किया था।
टेस्ट में जो रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले बॉलर्स
11 – जसप्रीत बुमराह<br>11 – पैट कमिंस
10 – जोश हेजलवुड
9 – रविंद्र जडेजा
9 – मिचेल स्टार्क
8 – नाथन लियोन
7 – ट्रेंट बोल्ट
7 – रविचंद्रन अश्विन
6 – टिम साउथी
6 – नील वैगनर

