28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

AUS vs SA: बेबी एबी ने 4 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया, 203 की स्ट्राइक रेट से दर्ज किए शानदार रन

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें बेबी एबी के नाम से जाना जाता है, ने फिर से तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि इस मैच में वह अपना अर्धशतक शतक में तब्दील नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने 203 से भी अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और दर्शकों का मनोरंजन किया।

तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत मुश्किल रही और शुरुआती तीन विकेट मात्र 49 रन पर गिर गए। लेकिन चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी तेज और आक्रामक पारी से टीम को संभाला और जोरदार प्रदर्शन किया। अंत में साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए।

ब्रेविस ने 4 लगातार छक्कों से पूरा किया अर्धशतक

डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में अपना अर्धशतक मात्र 22 गेंदों में पूरा कर लिया। हालांकि इसके बाद वह लंबे समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाए, लेकिन उन्होंने 26 गेंदों में 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 53 रन की तेज पारी खेली। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.85 का रहा। ब्रेविस ने इस मैच में अपना अर्धशतक लगातार 4 गेंदों पर चार छक्के लगाते हुए पूरा किया। उन्होंने पहली पारी के 10वें ओवर में ये कमाल किया और इस ओवर को फेंकने के लिए आरोन हार्डी आए थे। ब्रेविस ने इस ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार 4 छक्के लगाए। हार्डी के इस ओवर में कुल 27 रन भी बने।

ब्रेविस ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा और सुधारा

ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में मात्र 22 गेंदों में अर्धशतक लगाकर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। इससे पहले उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया था और उस प्रदर्शन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। 22 साल के ब्रेविस ने कंगारू टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में नाबाद 125 रन की शानदार पारी भी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज अर्धशतक

22 गेंद- डेवाल्ड ब्रेविस, केर्न्स 2025
25 गेंद- डेवाल्ड ब्रेविस, डार्विन 2025
31 गेंद- जेपी डुमिनी, मेलबोर्न 2009

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles