23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

बड़ी चुनौती से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया ए, इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले से पहले 4 खिलाड़ी बीमार

नई दिल्ली : कानपुर में रविवार (5 अक्टूबर) को इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है। इस अहम मैच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया ए की टीम मुश्किल में फंस गई है। टीम के कप्तान जैक एडवर्ड्स समेत चार खिलाड़ी पेट में संक्रमण के कारण बीमार पड़ गए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम की रणनीति और संतुलन बिगड़ सकता है। सीरीज के शुरुआती मुकाबले में इंडिया ए ने शानदार जीत दर्ज कर बढ़त बनाई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे मैच में नौ विकेट से धमाकेदार जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अब निर्णायक मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन की हालत सबसे ज्यादा खराब है। उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी तीन खिलाड़ियों को इलाज और नियमित मेडिकल जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीमारी होटल के खाने की वजह से हो सकती है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन और टीम प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

थॉर्नटन को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब स्वास्थ्य में सुधार

ऑस्ट्रेलिया ए टीम के स्थानीय मैनेजर के अनुसार चार खिलाड़ियों को पहले जांच के लिए अस्पताल भेजा गया था। तीन खिलाड़ियों की रिपोर्ट सामान्य आने के बाद छोड़ दिया गया। थॉर्नटन में गंभीर संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए और उन्हें निगरानी में रखा गया। बाद में उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के डाइट प्लान में बदलाव

इस घटना के बादऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर खिलाड़ियों के डाइट प्लान में बदलाव किया है। हालांकि, इस बदलाव से ट्रेनिंग शेड्यूल प्रभावित हुआ है, लेकिन अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी चार प्रभावित क्रिकेटर सीरीज के पहले वनडे में खेले थे।

स्थानीय भोजन और पानी से परहेज करने की सलाह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ए की मेडिकल टीम स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। खिलाड़ियों को अभी स्थानीय भोजन और पानी से परहेज करने की सलाह दी है। रीजेंसी अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि थॉर्नटन अब ठीक हैं। हालांकि, उनकी मैदान पर वापसी आगे की जांच पर निर्भर करेगी।

खाद्य विभाग ने जांच किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बीच, खाद्य विभाग ने होटल की रसोई से जांच के लिए नमूने एकत्र किए, लेकिन परोसे गए भोजन में कोई मिलावट या अनियमितता नहीं पाई गई। होटल प्रबंधन का कहना है कि उनके भोजन के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बीमारी नहीं हुए। उन्होंने इसका कारण मौसम में बदलाव को बताया।

देखें, राजीव शुक्ला ने क्या कहा

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ने की वजह होटल का खाना नहीं हो सकता। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि जिस होटल का जिक्र किया जा रहा है, वह कानपुर के सबसे बेहतरीन होटलों में से एक है। अगर वास्तव में खाने की वजह से समस्या होती, तो सभी खिलाड़ी प्रभावित होते। शुक्ला ने साथ ही यह भी जोड़ा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर अभी और ध्यान देने की आवश्यकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles