32.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

Australian ओपन-फेडरर ने जीता 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब

मेलबर्न,स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार (28 जनवरी) को क्रोएशिया के मारिन सिलिक को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। रॉड लेवर एरेना में खेले गए फाइनल मुकाबले में पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी फेडरर ने सिलिक को पांच सेटों तक चले कांटे के मैच में मात दी। फेडरर का यह 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
फेडरर ने सिलिक को 6-2, 7-6, 6-3, 3-6, 6-1 से मात दी। फेडरर को अपना छठा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के लिए तीन घंटे तीन मिनट का समय लगा। इसके साथ ही फेडरर अपना खिताब बचाने में सफल रहे। फेडरर ने पिछले साल राफेल नडाल को मात देकर यह खिताब अपने नाम किया था। फेडरर के अलावा सर्बिया के नोवाक जोकोविक और रॉय इमर्सन ने 6-6 बार यह खिताब जीता है।
रोहन बोपन्ना हारे-भारत के रोहन बोपन्ना और हंगरी की उनकी जोड़ीदार टिमिया बाबोस को साल के पहले ग्रैंड स्लैम-ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पांचवीं सीड बोपन्ना और बाबोस की जोड़ी को कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और मैट पेविक की जोड़ी ने 6-2, 4-6 और 9-11 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे आठ मिनट चला।
सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले 5 खिलाड़ी
रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 ग्रैंड स्लैम
राफेल नडाल (स्पेन)- 15 ग्रैंड स्लैम
पीट संप्रास (अमेरिका)- 14 ग्रैंड स्लैम
रॉय इमरसन (ऑस्ट्रेलिया)- 12 ग्रैंड स्लैम
नोवाक जोकोविच (सर्बिया)- 12 ग्रैंड स्लैम
सबसे अधिक ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी
रोजर फेडरर (स्विटजरलैंड)- 6 बार
रॉय इमरसन (ऑस्ट्रेलिया)- 6 बार
नोवाक जोकोविच (सर्बिया)- 6 बार
जैक क्रॉफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया)- 4 बार
आंद्रे अगासी (अमेरिका)- 4 बार
केन रॉसवेल (ऑस्ट्रेलिया)- 4 बार

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles