31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ऑस्ट्रेलियन ओपन: महिला वर्ग में उलटफेर, हालेप बाहर

मेलबर्न। महिला वर्ग में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हो गईं। वहीं, गत चैंपियन जर्मन की एंजलिक कर्बर दूसरे दौर में पहुंच गईं। घुटने की समस्या से जूझ रही हालेप को मात्र 75 मिनट में अमेरिका की शेल्बी रोजर्स के हाथों 3-6, 1-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालेप मेलबर्न में मात खाने वाली पहली वरीय खिलाड़ी बनीं। कर्बर ने यूक्रेन की लिसिया सुरेंको को 6-2, 5-7, 6-2 से मात दी। महिला वर्ग में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में यूक्रेन की कैटरीना कोजलोवा को 7-6,7-5 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
महिला वर्ग के अन्य परिणाम
गर्बाने मुगुरूजा (स्पेन) ने मारिना इराकोविक (न्यूजीलैंड) को 7-5, 6-4 से हराया।
एग्यूनी बुचार्ड (कनाडा) ने लुइसा चिरिको (अमेरिका) को 6-0, 6-4 से हराया।
स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा (रूस) ने मारियाना ड्यूक (कोलंबिया) को 6-0, 6-1 से हराया।
मोनिका पुइग (प्यूटो रिको) ने पैट्रिशिया टिग (रोमानिया) को 6-0, 6-1 से हराया।
येलेना यांकोविक (सर्बिया) ने लौरा एस (जर्मनी) को 6-1, 1-6, 6- 4 से शिकस्त दी।
झांग शुआई (चीन) ने ऐलियाकसेंड्रा सासनोविक (बेलारूस) को 6-0, 6-3 से मात दी।
कार्लो सुआरेज नावारो (रूस) ने जाना केपेलोवा (स्लोवाकिया) को 6-2, 6-2 से हराया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles