लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी के कारण सीरीज के आख़िरी दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। अक्षर फिलहाल टीम के साथ लखनऊ में मौजूद हैं, जहां उनकी आगे की मेडिकल जांच की जाएगी। अक्षर पटेल इससे पहले धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह भी निजी कारणों के चलते उपलब्ध नहीं थे। इसके बावजूद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को सात विकेट से हराया था। टीम प्रबंधन ने अक्षर की जगह बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज़ अहमद को भारतीय टीम में शामिल किया है। शाहबाज़ अब लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाने वाले चौथे और पांचवें टी20 मैच में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। शाहबाज़ अहमद भारत के लिए अब तक तीन वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। उनका आख़िरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 एशियन गेम्स के फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ था। मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन औसत रहा है, जहां उन्होंने बंगाल की ओर से पांच मैचों में 60 रन बनाए और चार विकेट लिए हैं। भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि आख़िरी दो मुकाबलों में टीम अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए सीरीज जीतने में सफल रहेगी।
अक्षर पटेल बीमार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ आख़िरी दो टी20 से बाहर
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

