28.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कराते में आयुषी, करिश्मा, आस्था और दिति ने जीते स्वर्ण

भोपाल। भोपाल डिस्ट्रिक्ट कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 30वीं भोपाल डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल कराते प्रतियोगिता में रविवार को बालिका समूह अंडर-12 से 13 आयु वर्ग की काता स्पर्धा में आयुषी सिन्हा ने स्वर्ण पदक जीता। मनस्वी सिंह ने रजत और दिति बिस्वास, योद्धा एवं तम्मना गिरी को कांस्य पदक मिला। 13 से 14 वर्ष काता में करिश्मा बहुतमांगे को स्वर्ण, मेहुल डोंगरे को रजत, अदिति एसेंट जोसेफ एवं काव्यांशी जोशी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

14 से 16 वर्ष काता में आस्था सोना को स्वर्ण, खुशी वाष्र्णेय को रजत और ईशा शर्मा एवं यति शर्मा को कांस्य पदक हासिल हुआ। 12 से 13 वर्ष कुमिते स्पर्धा में दिति बिस्वास ने स्वर्ण, ऐन्द्री मिश्रा ने रजत और आयुषी सिन्
हा एवं तमन्ना गिरी ने कांस्य पदक जीता है।

13 से 14 वर्ष कुमिते में करिश्मा बहुतमांगे को स्वर्ण, मेहुल डोंगरे को रजत और अदिति एसेंट जोसेफ एवं श्रेया विश्वकर्मा को कांस्य पदक हासिल हुआ। 45 किलो से कम कुमिते में सोना अहिरवार ने स्वर्ण, दीपाली मेहर ने रजत पदक जीता। 54 किलो से कम कुमिते में देवांशी सिंह ने स्वर्ण, रितिका अहिरवार ने रजत, आकृति प्रसाद एवं शिवानी शुक्ला ने कांस्य पदक जीता।

54 किलो से अधिक कुमिते में आस्था सोना ने स्वर्ण, ईशा शर्मा ने रजत और यति शर्मा एवं ईशा पवार ने कांस्य पदक जीता। बालक समूह 5 से 6 वर्ष काता में आरव देव को स्वर्ण, मनन कुशवाहा को रजत और श्रेष्ठ जैन एवं अर्श आलोक श्रीवास्तव को कांस्य पदक हासिल हुआ। ओपन पुरुष कुमिते में मोहित शर्मा ने स्वर्ण, राकेश रंजन ने रजत और संदीप कुमार एवं राहुल बसवाला ने कांस्य पदक हासिल हुआ।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles