नई दिल्ली : आयुष म्हात्रे की कप्तानी में इंडिया अंडर-19 टीम ने अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 का आगाज यूएसए के खिलाफ किया। इस मुकाबले में भारत के कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत इस मैच में एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है और टीम जीत की प्रबल दावेदार दिखाई दे रही है।
भारतीय टीम में शामिल किए गए तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर
यूएसए के खिलाफ इस मुकाबले से पहले भारत ने दो अभ्यास मैच खेले थे, जिसमें टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, यूएसए भारत के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण टीम नहीं लग रही। टॉस जीतने के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि टीम इन परिस्थितियों की आदत नहीं रखती, मैदान पर हल्की ओस है और बादल छाए हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम इन परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। टीम की तैयारी अच्छी है और सभी खिलाड़ी आत्मविश्वासी हैं, क्योंकि हम लगभग छह महीने से एक साथ खेल रहे हैं। मैच में भारत तीन तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरेगी।
वहीं, यूएसए के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी। उनके पास तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने पहले साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के दौरे किए हैं और वे पहले भी इस मैदान पर खेल चुके हैं, इसलिए तैयारी अच्छी रही है। उन्होंने कहा कि टीम पूरी तरह से इस कप को जीतने के लिए तैयार है।
यूएसए के खिलाफ इंडिया की प्लेइंग इलेवन
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल।
इंडिया के खिलाफ यूएसए की प्लेइंग इलेवन
साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी।

