23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

सैयद मोदी बैंडमिंटन : 19 वर्षीय हान यूई से हारीं साइना

लखनऊ। सैयद मोदी इंटरनेशनल बैंडमिंटन के फाइनल में भारत की शटलर साइना नेहवाल चीन की हान यूई से मैच हार गई। हान यूई ने साइना को 21-18, 21-8 से शिकस्त दी। 19 वर्षीय हान यूई स्टार शटलर साइना नेहवाल को खूब पढ़कर आई थीं।

पहले गेम में साइना ने शुरुआत अच्छी की। लीड भी ली लेकिन हान ने कमाल का खेल दिखाया और साइना पर एक के बाद एक अंक जुटाकर दबाव बनाया। एक समय साइना ने 17-12 से बढ़त बना ली थी। पर हान ने लगातार अंक जुटाकर स्कोर 18-18 किया। उसके बाद लगातार तीन अंक हासिल कर गेम 21-18 से अपने पक्ष में किया। दूसरे गेम में तो हान ने साइना को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। हान ने साइना को पूरे कोर्ट में दौड़ाया और सही समय सही शाट्स से अंक जुटाए। इस गेम में एक बार मुकाबला 5-5 की बराबरी पर आया। इसके बाद तो हान ने सिर्फ दूसरा गेम 21-8 से बल्कि मुकाबला भी जीत लिया।

Ind vs Aus: कोहली और क्रुणाल के शानदार प्रदर्शन से सिडनी में जीता भारत

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles