देश की महान बॉक्सर मैरी कॉम तथा भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया होंगे विशेष आकर्षण
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 तक ‘‘बस्तर ओलम्पिक 2025’’ का संभाग स्तरीय आयोजन करने जा रहा है। पारंपरिक खेलों, जनजातीय संस्कृति और युवा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित यह आयोजन प्रदेश के खेल कैलेंडर का एक महत्त्वपूर्ण है। बस्तर ओलम्पिक 2025 में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी पारंपरिक तथा आधुनिक खेल विधाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
विगत वर्ष बस्तर ओलंपिक के आयोजन ने देशभर में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक को विशेष सराहना किया था। यह उल्लेखनीय है, कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं को नक्सल प्रभाव से दूर कर शासन के मुख्यधारा में लाने और खेल के माध्यम से इस क्षेत्र में शांति और भय मुक्त वातावरण तैयार करने की कल्पना से राज्य शासन बस्तर ओलंपिक का आयोजन प्रारंभ किया गया था।
इस वर्ष के आयोजन की विशेषता यह है कि देश की महान बॉक्सर मैरी कॉम, जो 06 बार की विश्व बॉक्सिंग चैम्पियन, लंदन ओलम्पिक 2012 की कांस्य पदक विजेता और पद्म भूषण, पद्म श्री तथा खेल रत्न से सम्मानित हैं, बस्तर ओलंपिक 2025 के उद्घाटन समारोह 11 दिसम्बर 2025 को अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी। इसी प्रकार भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया भी मौजूद रहेगे।

