नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में, 27 फरवरी यानी शुक्रवार को, जब 21 साल के Rehan Ahmed बल्लेबाजी करने आए, इंग्लैंड 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 117 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। उस समय टीम को जीत के लिए सिर्फ 19 गेंदों में 43 रन की जरूरत थी। दूसरी तरफ Will Jacks मौजूद थे। रेहान ने मात्र सात गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 19 रन ठोक दिए और मैच में नया जोश भर दिया।
दूसरी गेंद का सामना करते हुए ग्लेन फिलिप्स को छक्का मारने के बाद रेहान ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सैंटनर की गेंद पर एक और छक्का लगाया और मैच इंग्लैंड के पक्ष में मोड़ दिया। इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने रेहान अहमद को भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग को संदेश दिया था। बीबीसी स्पोर्ट से अहमद ने कहा, ‘बाज ने नीचे वॉकी-टॉकी मैसेज भेजा रेह से कहो कि वह सहवाग की तरह बैटिंग करे।’
रेहान अहमद की विस्फोटक बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में जेमी ओवरटन की जगह आए रेहान अहमद ने मैच में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 3 ओवर में 2 विकेट झटके और विल जैक्स के साथ तेज बल्लेबाजी करके इंग्लैंड को जी दिलाई। जैक्स और अहमद ने सातवें विकेट के लिए 16 गेंद पर 44 रन जोड़े। इससे इंग्लैंड ने सुपर-8 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उसने दो जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
18वें ओवर में मैच पलटा
इंग्लैंड 17वें ओवर तक संघर्ष करता रहा, क्योंकि Glenn Phillips और Rachin Ravindra की धीमी गेंदों ने बल्लेबाजों को परेशान किया। रचिन ने अपनी 4.8 की इकॉनमी रेट से 3 विकेट हासिल किए। हालांकि, मिचेल सैंटनर ने फिलिप्स को गेंद देकर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद रेहान अहमद और Will Jacks ने मिलकर 22 रन बनाए और इंग्लैंड को बढ़त दिलाई। इस प्रदर्शन के लिए विल जैक्स चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच बने।

