27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

ईडन में बावुमा ब्रिगेड धराशायी, 9 विकेट ढेर, टीम इंड‍िया के गेंदबाजों का जलवा

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज (14 नवंबर) ईडन गार्डेन्स में खेला जा रहा है। टॉस अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता और बिना किसी झिझक पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआत में संभली हुई और तेज पारी खेलते हुए रन बनाए, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता रियान रिकल्टन के रूप में दिलाई। रिकल्टन बुमराह की तेज इन-स्विंग गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके आउट होने तक अफ्रीकी पारी का 11वां ओवर चल रहा था और बुमराह अपना छठा ओवर फेंक रहे थे। इसके बाद बुमराह ने अपने सातवें ओवर में एडेन मार्करम को भी विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेज दिया। मार्करम के आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/2 हो गया और भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के स्कोर में सिर्फ 9 रन ही जुड़े थे कि कुलदीप यादव ने अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को लेग स्लिप पर मौजूद ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया। लंच तक साउथ अफ्रीका की टीम 27 ओवर में 105/3 के स्कोर पर पहुंच चुकी थी। लेकिन लंच के बाद कुलदीप यादव ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया। उन्होंने खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे वियान मुल्डर को LBW आउट कर दिया। मुल्डर के पवेलियन लौटते ही दबाव और बढ़ा, और जल्द ही टोनी डी जोरजी भी सिर्फ 24 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की अंदर आती गेंद पर LBW हो गए। इन लगातार झटकों ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को बुरी तरह हिला दिया।

इसके बाद ऐसा लगा कि अफ्रीकी टीम की पारी थोड़ी संभल रही है, लेकिन तभी मोहम्मद सिराज ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने अपने एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। पहले सिराज ने काइल वेरेने को पवेलियन भेजा और उसी ओवर में मार्को जानसेन को भी आउट कर दिया। इन दो झटकों के साथ दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 147/7 हो गया। चायकाल से कुछ देर पहले भारतीय स्पिनरों ने फिर प्रहार किया। अक्षर पटेल की सीधी आती गेंद पर कॉर्बिन बॉश सिर्फ 3 रन बनाकर LBW हो गए। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम का संघर्ष और बढ़ गया।

साउथ अफ्रीका का पहली पारी का स्कोरकार्ड (52 ओवर) 154/8)
बल्लेबाज विकेट रन
एडेन मार्करम कैच पंत बोल्ड बुमराह 31
र‍ियान र‍िकेल्टन बोल्ड बुमराह 23
व‍ियान मुल्डर LBW कुलदीप 24
टेम्बा बावुमा कैच जुरेल बोल्ड कुलदीप 03
टोनी डी जोरजी LBW बुमराह 24
ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद
काइल वेरेने LBW स‍िराज 16
मार्को जानसेन बोल्ड स‍िराज 00
कॉर्बिन बॉश LBW अक्षर 03

विकेट पतन: 1-57 (र‍ियान रिकेल्टन, 10.3 ओवर), 2-62 (एडेन मार्करम, 12.1 ओवर), 3-71 (टेम्बा बावुमा, 15.6 ओवर), 4-114 (वियान मुल्डर, 29.5 ओवर) 5-120 (टोनी डी जोरजी, 32.3 ओवर), 6-146 (काइल वेरेने, 44.1 ओवर), 7-147 (मार्को जानसेन, 44.4 ओवर), 8-154 (कॉर्बिन बॉश, 51.6 ओवर)

मुकाबले में भारतीय टीम में अक्षर पटेल को मौका दिया गया. वही वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ हाल में दिल्ली टेस्ट में खेले साई सुदर्शन को इस मुकाबले में मौका नहीं मिला. ऋषभ पंत की इस मुकाबले में वापसी हुई है. वहीं ध्रुव जुरेल भी टीम में हैं. दोनों देशों के बीच कोलकाता में इससे पहले 3 मुकाबले हुए हैं, जहां 2 बार भारत को जीत मिली है और एक बार साउथ अफ्रीका की टीम जीती है.

कोलकाता टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

कोलकाता टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम, र‍ियान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज

भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H)
44 टेस्ट, 16 भारत जीत, 18 भारत हारा, 10 ड्रॉ

भारत का कोलकाता में प्रदर्शन (टेस्ट)
42 टेस्ट, 13 जीत, 9 हार, 20 ड्रॉ, 0 टाई

भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H) कोलकाता में
3 मैच, 2 भारत जीता, 1 साउथ अफ्रीका जीता

साउथ अफ्रीका सीरीज के ल‍िए टीम इंड‍िया: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी (कोलकाता टेस्ट के ल‍िए र‍िलीज), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का टेस्ट स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, र‍ियान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles