27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

हार्दिक पंड्या को लेकर जल्दबाजी में नहीं बीसीसीआई! 18 हफ्ते का है रिकवरी प्लान, क्या खेल पाएंगे IPL?

टीम इंडिया के हरफनमौला ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी लंबी खींचती दिख रही है। दरअसल, विश्व कप 2023 में चोटिल होने के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे हार्दिक साउथ अफ्रीका दौरे पर तो पहले ही टीम से बाहर हैं अब यह माना जा रहा है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज तक भी फिट नहीं होंगे। इसके अलावा IPL 2024 तक भी उनका फिट होना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।

हार्दिक के लिए तैयार हुआ है 18 हफ्ते का रिकवरी प्लान
हार्दिक को लेकर बीसीसीआई और एनसीए कोई जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है। एनसीए ने हार्दिक के लिए 18 हफ्ते का एक रिकवरी प्लान तैयार किया है। फिलहाल पंड्या एनसीए के इस प्लान का कड़ाई से पालन कर रहे हैं। एनसीए ने मार्च तक हर एक दिन की योजना बनाई है और उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है। एनसीए की इस प्लानिंग में हार्दिक पंड्या कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग, रेस्ट और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं।

पंड्या की वापसी को लेकर जल्दबाजी में नहीं बोर्ड और एनसीए
एनसीए ने इसी तरह का प्लान जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के लिए भी तैयार किया था। यह तीनों ही खिलाड़ी लंबे समय तक इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर रहे थे। बुमराह ने तो करीब एक साल बाद वापसी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड हार्दिक पंड्या को दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए उपलब्ध करा सकता था, लेकिन एनसीए से बातचीत के बाद यह तय किया गया कि हार्दिक को पूरी तरह से फिट करने के बाद ही उनकी वापसी कराई जाए। हार्दिक पंड्या 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम के अहम खिलाड़ी हैं।

हार्दिक के आईपीएल खेलने पर भी सस्पेंस
हार्दिक पंड्या को लेकर अब यह सवाल उठ रहा है कि एनसीए के 18 हफ्ते के रिकवरी प्लान का पालन करते हुए वह दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। क्या उनका आईपीएल खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है? क्योंकि एनसीए के प्रयास को देखते हुए हार्दिक का मार्च के अंत तक फिट होना संभव माना जा रहा है और मार्च के अंत में ही आईपीएल शुरू होगा तो क्या ऐसा भी हो सकता है कि अगर पंड्या की रिकवरी लेट हुई तो वह आईपीएल से भी दूर हो सकते हैं? या फिर हार्दिक आईपीएल 2024 के कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं।

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए थे हार्दिक
बता दें कि हार्दिक पंड्या 19 अक्टूबर 2023 को विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए थे। अपनी ही गेंद पर फॉलो थ्रू में गेंद रोकने के प्रयास में हार्दिक को टखने में चोट लगी थी, जिसके बाद वह उस मैच के साथ-साथ पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हार्दिक के बाहर होने का टीम इंडिया को नुकसान भी हुआ। भारतीय टीम में एक गेंदबाज और एक बल्लेबाजी की कमी नजर आई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles