34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

BCCI Naman Awards 2026: आयुष म्हात्रे से शुभमन गिल तक—कौन होगा किस सम्मान का हकदार?

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने BCCI नमन अवार्ड्स 2026 के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी है। इस समारोह का आयोजन दिल्ली में 15 मार्च को किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ और स्टुअर्ट बिन्नी को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट देकर सम्मानित करने की घोषणा की है, जबकि पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट देकर महिलाओं से सम्मानित किया जाएगा।

शुभमन गिल को मिलेगा पॉली उमरीगर अवॉर्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कई खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) के खिताब से नवाजा जाएगा। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू का पुरस्कार हर्षित राणा को मिलेगा, वहीं महिला वर्ग में यह सम्मान श्री चरणी को दिया जाएगा। इसके अलावा मंधाना को महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए हाईएस्ट वनडे रन का खिताब भी दिया जाएगा, जबकि दीप्ति शर्मा को सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए हाईएस्ट वनडे विकेटटेकर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

लाला अमरनाथ अवॉर्ड के लिए चुने गए आयुष म्हात्रे

भारत ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में इस साल अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब जीता था और उन्हें इस अवॉर्ड समारोह में बेस्ट ऑलराउंड (लिमिटेड ओवर डोमेस्टिक) प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय महिला ओपनर बैटर शेफाली वर्मा को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वन डे) के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

शानदार प्रदर्शन के लिए हर्ष दुबे बने बेस्ट ऑलराउंडर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024–25 सीजन के लिए रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के घरेलू टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा, क्योंकि इस सीजन में वे चार ट्रॉफी जीते और दो मुकाबले में उपविजेता रहे।

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2024-25: विजेताओं की पूरी लिस्ट
  • जगमोहन डालमिया ट्रॉफी
    बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) — इरा जाधव (मुंबई)
    बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू, वनडे) — शेफाली वर्मा (हरियाणा)
    सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (एलीट) — यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
    सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (प्लेट) — किशन सरकार (त्रिपुरा)
    सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (एलीट) — शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
    सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (प्लेट) — प्रीतम राज (बिहार)
  • एमए चिदंबरम ट्रॉफी
    सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, कूच बिहार ट्रॉफी U19 (एलीट) — हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
    सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, कूच बिहार ट्रॉफी U19 (प्लेट) — अर्काजित रॉय (त्रिपुरा)
    सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, कूच बिहार ट्रॉफी U19 (एलीट) — नित्या पांड्या (बड़ौदा)
    सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, कूच बिहार ट्रॉफी U19 (प्लेट) — राघवन राममूर्ति (पुडुचेरी)
    सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, कर्नल CK नायडू ट्रॉफी U23 (एलीट) — विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
    सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, कर्नल CK नायडू ट्रॉफी U23 (प्लेट) — दीपज्योति सैकिया (असम)
    सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, कर्नल CK नायडू ट्रॉफी U23 (एलीट) — मैकनील एचएन (कर्नाटक)
    सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, कर्नल CK नायडू ट्रॉफी U23 (प्लेट) — आर जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)
  • माधवराव सिंधिया अवॉर्ड
    सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, रणजी ट्रॉफी (एलीट) — हर्ष दुबे (विदर्भ)
    सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, रणजी ट्रॉफी (प्लेट) — सुचित J (नागालैंड)
    सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, रणजी ट्रॉफी (एलीट) — Y V राठौड़ (विदर्भ)
    सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, रणजी ट्रॉफी (प्लेट) — स्नेहल कौथंकर (गोवा)
  • लाला अमरनाथ पुरस्कार
    सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, घरेलू लिमिटेड-ओवर्स — आयुष म्हात्रे (मुंबई)
    सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, रणजी ट्रॉफी — हर्ष दुबे (विदर्भ)
  • अंपायर पुरस्कार
    BCCI घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन — मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
    घरेलू क्रिकेट 2023-24 में सर्वश्रेष्ठ अंपायर — उल्हास गांधे (विदर्भ)
  • महिला वनडे में सबसे ज्यादा विकेट/रन
    वनडे में सबसे ज्यादा विकेट, महिला — दीप्ति शर्मा
    वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी, महिला — स्मृति मंधाना
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2024-25
    सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, महिला — एन श्री चरणी
    सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, पुरुष — हर्षित राणा
    सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25
    सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, महिला — स्मृति मंधाना
  • पॉली उमरीगर पुरस्कार
    सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, पुरुष — शुभमन गिल
  • लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
    कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — रोजर बिन्नी
    कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — राहुल द्रविड़
    महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — मिताली राज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles