23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

बीसीसीआई : रामचंद्र गुहा का प्रशासक समिति के सदस्य पद से इस्तीफा

नई दिल्ली। बीसीसीआई के प्रशासकों में से एक इतिहासविद रामचंद्र गुहा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से समिति सदस्य की जिम्मेदारियों से मुक्त करने की अनुमति देने की मांग की है। न्यायमूर्ति एमएम शांतनागौडर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की अवकाशकालीन पीठ को गुहा के अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने गत 28 मई को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

न्यायालय ने कहा कि इस मामले पर विशेष पीठ विचार कर रही है और याचिका रजिस्ट्री में दायर की जानी चाहिए। पीठ को मामले की जानकारी देने वाले अधिवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि उन्होंने यह याचिका अदालत को गुहा के इस्तीफे के फैसले के बारे में सूचित करने के लिए दायर की है और मुख्य मामले पर सुनवाई जुलाई में होनी है। शीर्ष अदालत ने गत 30 जनवरी को पूर्व नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक विनोद राय की अध्यक्षता में चार सदस्यीय प्रशासकों की समिति नियुक्त की थी। इस समिति को बीसीसीई को संचालित करने और क्रिकेट संस्था में सुधार के लिए न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा समिति के अदालत द्वारा मंजूर की गई सिफारिशों को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए प्रशासकों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक विक्रम लिमिये और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी भी शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles