34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आईसीसी से सहमति के बाद बीसीसीआई को मिलेंगे 2616 करोड़

लंदन । बीसीसीआई ने अंतत: आईसीसी के राजस्व मॉडल को स्वीकार कर लिया है। इस सहमति के बाद बीसीसीआई को 2616 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। बीसीसीआई को भुगतान करने वाली यह राशि पूर्व से 1160 करोड़ रुपए कम है। वैश्विक संस्था की दुबई में हुई पिछली बैठक में बीसीसीआई ने अपनी आपत्ति जताई थी और इसे स्वीकार करने से मना कर दिया था लेकिन आईसीसी की लंदन में हुई वार्षिक बैठक में बीसीसीआई ने नए मॉडल के लिए सहमति दे दी।
पहले मिलने थे 1892.78 करोड़ रुपए: इससे पहले आईसीसी ने बीसीसीआई को नए मॉडल में 1892.78 करोड़ रु. देने की बात कही थी। भारत के विरोध पर आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर बीसीसीआई को अतिरिक्त 646 करोड़ रु. देने को तैयार हो गए थे। हालांकि तब भारत ने मनोहर के इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया था।
आईसीसी सम्मेलन में जद्दोजहद के बाद आखिर इस बात पर फैसला हुआ कि बीसीसीआई को पिछली मंजूर राशि से 723 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएं जिससे यह राशि 2616.30 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
देश/बोर्ड राशि प्रतिशत
इंग्लैंड 898 7.8%
बीसीसीआई 2616 22.8%
जिम्बाब्वे 607 5.3%
ऑस्ट्रेलिया/पाक/
विंडीज/न्यूजीलैंड/
श्रीलंका/बांग्लादेश 827 7.2%
कुल राजस्व राशि : 9992 करोड़ रुपए
(राशि करोड़ रुपए में)

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles