BCCI करेगा भारत की 6 टीमों का सम्मान, रोहित-सूर्या और हरमनप्रीत के साथ वैभव सूर्यवंशी की टीम भी शामिल

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 15 मार्च को नई दिल्ली में अपनी सालाना अवॉर्ड सेरेमनी ‘नमन’ (NAMAN) का आयोजन करेगा। इस समारोह में पिछले दो साल में भारत के लिए पांच खिताब जीतने वाली पांचों भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी मंगलवार (10 मार्च) को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देवजीत सैकिया ने बताया कि इस समारोह में इन सभी टीमों की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “15 मार्च को नई दिल्ली में सभी आईसीसी टूर्नामेंट की विजेता टीमें अपने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ सम्मानित की जाएंगी।”

जानिए किन टीमों को BCCI देगा सम्मान

इसमें 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 महिला वर्ल्ड कप, अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप, अंडर 19 पुरुष वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीमें सम्मानित होंगी। देवजीत सैकिया के मुताबिक इन पांच टीमों के अलावा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को भी इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली महिला वर्ल्ड चैंपियन टीम भी इस समारोह में सम्मानित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके साथ ही आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों वाली अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप विजेता टीम भी यहां नजर आएगी। साथ ही शेफाली वर्मा की कप्तानी में अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम भी इस समारोह का हिस्सा बनेगी और उसे भी सम्मानित किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस समारोह का आयोजन दिल्ली हवाई अड्डे के पास स्थित एक फाइव-स्टार होटल में किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पुरुष खिलाड़ियों को यात्रा में आसानी हो और वे समारोह के बाद सीधे अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के साथ जुड़ सकें। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here