23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

रोहित शर्मा के बाद अय्यर को कप्तान बनाए जाने की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान

नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 की टीम में जगह नहीं मिलने के फैसले की काफी आलोचना हुई। इसके अगले ही दिन कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा के संन्यास से पहले ही अय्यर को भारतीय वनडे टीम का अगला कप्तान बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर-नवंबर में होने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दौरान श्रेयस अय्यर को भारतीय वनडे टीम की कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा था। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए यह संभावना फिलहाल कमजोर नज़र आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवाजीत सैकिया ने रोहित शर्मा की जगह किसी और को चुनने की चर्चा के सभी दावों का खंडन किया। देवाजीत सैकिया के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने लिखा, ‘यह मेरे लिए खबर है। ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।’

रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप तक पूरे करेंगे 40 साल

38 साल की उम्र में रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। वह पहले ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट उनका सबसे मजबूत प्रारूप बना हुआ है और फिलहाल उन्होंने संन्यास लेने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। बावजूद इसके, यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि 2027 वनडे विश्व कप तक, जब रोहित 40 वर्ष के हो जाएंगे, क्या वह टीम का हिस्सा होंगे? वहीं दूसरी ओर श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी अपने करियर के चरम पर होंगे और एक दशक के अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ भारतीय टीम की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार नज़र आ सकते हैं।

शुभमन गिल पर आ सकता है वनडे कप्तानी का भार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल समय आने पर भारतीय वनडे टीम की कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिलहाल टीम के लिए एक भरोसेमंद वनडे सलामी बल्लेबाज़ हैं। आईपीएल और टेस्ट टीम में उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए माना जा रहा है कि गिल, रोहित शर्मा के स्वाभाविक उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में श्रेयस अय्यर से आगे निकल सकते हैं। मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जो खिलाड़ी हाल ही में टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल चुका है और पहले से वनडे टीम का उप-कप्तान है, वही भविष्य में 50 ओवर के प्रारूप में भारत का नेतृत्व करने की कतार में सबसे आगे होगा।

वनडे में गिल का शानदार औसत 59

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल का वनडे क्रिकेट में औसत 59 है और वह पहले से ही टीम के उप-कप्तान हैं। ऐसे में इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए कि हाल ही में टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने वाले, सफलताएं हासिल कर चुके और अपेक्षाकृत युवा गिल को समय आने पर वनडे टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles