Nst news,भोपाल.
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली जेएन भाया मेमोरियल ट्रॉफी (टी-20) के लिए भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) ने सीनियर बॉयज टीम की घोषणा कर दी है। बीडीसीए के सचिव शांति कुमार जैन ने पहले मैच के लिए टीम का ऐलान किया। टीम का पहला मुकाबला 10 मार्च 2026 को भोपाल के ओएफसीए मैदान पर सागर संभाग के खिलाफ खेला जाएगा। टीम की कमान पृथ्वीराज सिंह तोमर को सौंपी गई है।
टीम के कोच अनुपम गुप्ता होंगे, जबकि प्रत्यूष चटर्जी और राहुल राजपूत को सहायक कोच व ट्रेनर की जिम्मेदारी दी गई है। भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को किट वितरित कर टीम को शुभकामनाएं दीं।
टीम इस प्रकार है:
पृथ्वीराज सिंह तोमर (कप्तान), विकास शर्मा (विकेटकीपर), गौरांग जाधवानी (विकेटकीपर), कनिष्क दुबे, राहुल बाथम, तनिष्क यादव, पवन निर्वानी, ऋतिक टाडा, ओजस्व यादव, प्रारब्ध मिश्रा, शिवांश चतुर्वेदी, प्रियांशु प्राण, आकाश सिंह, अंकुश सिंह, अश्विन दास, सार्थक सोनी, अनिमेष सिंह, नवीन सिंह, सचिन राव, प्रखर शर्मा, अरबाजुद्दीन और अंकित दांगी।

