नई दिल्ली: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्या ये दोनों खिलाड़ी 2027 के वर्ल्ड कप में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, दोनों खिलाड़ी 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करेंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की जीत के बाद यह उनका भारत के लिए पहला मुकाबला होगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रवि शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को लगता है कि वह अभी काफी क्रिकेट खेल सकते है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों का लंबे तक बने रहना कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। शास्त्री ने यह भी बताया कि रोहित और विराट कब संन्यास लेंगे और क्यों लेंगे?
रवि शास्त्री ने क्या बड़ा खुलासा किया?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रवि शास्त्री ने कहा, “विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करने में माहिर हैं और रोहित शीर्ष क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज हैं। उन्हें लगता है कि उनमें काफी क्रिकेट है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपमें कितनी भूख है, आप कितने फिट हैं, और खेल के प्रति आपका जुनून अभी भी बरकरार है या नहीं। उनके अनुभव के साथ यह बहुत काम आएगा।”
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे रोहित-विराट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 में साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप खेल पाएंगे या नहीं इस पर रवि शास्त्री ने कहा, “मैं तो यही कहूंगा कि एक बार में एक सीरीज पर ध्यान दें। अभी तो बहुत लंबा सफर तय करना है।” कुछ ऐसी ही बात भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने भी कही थी। उनसे यह सवाल भारत-वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया।
रोहित शर्मा खुद लेंगे संन्यास, बड़ा ऐलान जल्द आने वाला है
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रवि शास्त्री ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने संन्यास का फैसला खुद करेंगे। जब उन्हें लगेगा कि वे खेल का मजा नहीं ले पा रहे हैं या उनकी फॉर्म ठीक नहीं है, तभी वे संन्यास लेने का निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, “विराट ने खुद ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, और रोहित ने भी। इनसे किसी ने संन्यास लेने के लिए नहीं कहा था। वे अपनी इच्छा से पीछे हटे। मुझे लगता है कि आगे भी ऐसा ही होगा। अगर वे खेल का आनंद नहीं उठा पाएंगे या उनकी फॉर्म सही नहीं होगी, तो वे खुद संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं।”

