23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स ने बंगाल विजार्ड्स को हराकर जीता टेनिस प्रीमियर लीग 5 का खिताब

पुणे
बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स ने बंगाल विजार्ड्स को हराकर क्लियर द्वारा संचालित टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) सीजन 5 का खिताब जीत लिया है। दिन की शुरुआत सेमीफाइनल मुकाबलों से हुई। दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए औऱ फिर खिताबी मुकाबला खेला गया, जिसमें बेंगलुरू एसजी मावेरिक्स ने बाजी मारी। दिन के पहले सेमीफाइनल में बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स और दिल्ली बिन्नी ब्रिगेड आमने-सामने थे। बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स की अरीना रोडियोनोवा ने दिल्ली बिन्नी ब्रिगेड की सहजा यमलापल्ली को महिला एकल मुकाबले में 11-9 से हराया। इसके बाद पुरुष एकल वर्ग का मैच हुआ, जिसमें बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स के रामकुमार रामनाथन ने दिल्ली बिन्नी ब्रिगेड के डेनिस नोवाक को 12-8 से हराकर अपनी टीम को मजबूती प्रदान की।

बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स के अरीना रोडियोनोवा और विष्णु वर्धन ने इसके हबाद मिश्रित युगल वर्ग के मुकाबले में दिल्ली बिन्नी ब्रिगेड के सहजा यमलापल्ली और जीवन नेदुनचेझियान को 11-9 से हराया। मैच के अंतिम पुरुष युगल वर्ग मैच में बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स के रामकुमार रामनाथन और विष्णु वर्धन ने दिल्ली बिन्नी ब्रिगेड के जीवन नेदुनचेझियान और डेनिस नोवाक क सामना किया लेकिन वे यह मैच 7-9 से हार गए। बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स ने 41 अंक अर्जित किए और फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स के रामकुमार रामनाथन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे सेमीफाइनल में बंगाल विजार्ड्स ने पंजाब पैट्रियट्स को हराया। बंगाल विजार्ड्स की मारिया टिमोफीवा ने पंजाब पैट्रियट्स की कोनी पेरिन को 12-8 से हराया। पुरुष एकल वर्ग में, बंगाल विजार्ड्स के श्रीराम बालाजी ने पंजाब पैट्रियट्स के दिग्विजय प्रताप सिंह को 13-7 से हराया। इसके बाद मिश्रित युगल वर्ग का मैच 10-10 पर समाप्त हुआ। बंगाल विजार्ड्स की मारिया टिमोफीवा और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने पंजाब पैट्रियट्स के कोनी पेरिन और अर्जुन खाड़े के साथ ड्रा खेला। मैच का आखिरी गेम पुरुष युगल था, जिसमें बंगाल विजार्ड्स के श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर पंजाब पैट्रियट्स के दिग्विजय प्रताप सिंह और अर्जुन खाड़े से 5-8 से हार गए। इस तरह बंगाल विजार्ड्स 41 अंकों के जादुई आंकड़े के साथ फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया, बंगाल विजार्ड्स के श्रीराम बालाजी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टीपीएल के सीज़न 5 के बहुप्रतीक्षित फाइनल में बेंगलुरु का मुकाबला बंगाल विजार्ड्स से हुआ। बेंगलुरु की अरीना रोडियोनोवा महिला एकल वर्ग में बंगाल विजार्ड्स की मारिया टिमोफीवा से आसानी से हार गईं। वह यह मैच 9-11 से हारीं। इसके बाद पुरुष एकल वर्ग में बेंगलुरु के रामकुमार रामनाथन ने बंगाल विजार्ड्स के श्रीराम बालाजी को 11-9 से हराकर अपनी टीम की वापसी कराई। इसके बाद बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स की अरीना रोडियोनोवा और विष्णु वर्धन ने अपने मिश्रित युगल गेम में बंगाल विजार्ड्स की मारिया टिमोफीवा और अनिरुद्ध चंद्रशेखर के खिलाफ 14-6 से जीत के साथ अपनी टीम को आगे कर दिया।

फाइनल के आखिरी गेम में, जो पुरुष युगल वर्ग था, बेंगलुरु को टीपीएल सीज़न 5 की ट्रॉफी हासिल करने के लिए केवल 7 अंकों की आवश्यकता थी। इसके लिए बेंगलुरु एसजी मावेरिक्स के रामकुमार रामनाथन और विष्णु वर्धन आगे आए और बंगाल विजार्ड्स के श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर को हराकर 7 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles