32.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

श्रेष्ठ कार्यों से ही बनती है व्यक्ति की पहचान-खेल संचालक

भोपाल। खेल संचालनालय में पदस्थ उप संचालक श्री पी.एस. बुन्देला को शासकीय सेवा में अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर आज भावपूर्ण बिदाई दी गई। संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने शाॅल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह् भेंटकर सेवा निवृत्त हुए श्री बुंदेला का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक डाँ. विनोद प्रधान एवं श्री बी. एस. यादव, उप संचालक वित्त श्री प्रदीप ऊँकार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी, हाॅकी के मुख्य प्रशिक्षक श्री एम.के. कौशिक भी मौजूद थे।
टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हाॅल में आयोजित बिदाई कार्यक्रम में खेल संचालक श्री उपेन्द्र जैन ने कहा कि सेवानिवृत्त एक शासकीय प्रक्रिया है जिससे प्रत्येक शासकीय अधिकारी और कर्मचारी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों से ही संबंधित व्यक्ति की पहचान कायम होती है। श्री बुंदेला द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्पोट्र्स में श्री बुन्देला का अहम योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा। खेल संचालक ने श्री बुंदेला के दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को डी.एस.ओ. भोपाल जोन्स चाको, श्री जर्नादन राय, श्री विकास खराड़कर आदि ने भी संबोधित किया। भावपूर्ण बिदाई के प्रत्युत्तर में श्री पी.एस. बुंदेला ने खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले स्नेह और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के संस्मरण भी शेयर किए। इस मौके पर श्री बंुदेला के परिजन भी मौजूद थे। संचालनालय के स्टाफ द्वारा पुष्पहारों से श्री बुंदेला का आत्मीय स्वागत किया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles