33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भेल भोपाल ने 5 विकेट से जीता मुकाबला, विशाल वाणी बने मैन ऑफ द मैच

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी द्वारा आयोजित स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को भेल भोपाल और भोपाल पुलिस के बीच मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर भोपाल पुलिस के कप्तान फिरोज़ ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 165 रन बनाए और 8 विकेट खोए। परवेज़ मोहम्मद ने शानदार 76 रन की पारी खेली, जबकि गौतम ने नाबाद 21 और अमित यादव ने 15 रन जोड़े। भेल की ओर से राहुल वर्मा और प्रदीप पटेल ने दो-दो विकेट लिए। दिनेश पटेल, योगेश देवस्कर और राजेश चौरसिया को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भेल भोपाल की टीम ने 17.4 ओवर में 166 रन बनाकर मैच 5 विकेट से अपने नाम किया। शानदार फॉर्म में नजर आए विशाल वाणी ने 61 रनों की आकर्षक पारी खेली। उनके साथ हेमंत शिंदे ने 47 और देवेंद्र नायक ने 30 रन का योगदान दिया। भोपाल पुलिस से फिरोज़ अली और परवेज़ मोहम्मद ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि सोनू ने एक विकेट हासिल किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए विशाल वाणी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अविनाश पाठक और रणजी खिलाड़ी समीर कुरैशी ने प्रदान किया।

आज के मैच:

मीडिया एकादश बनाम महाबली वॉरियर्स — सुबह 8:30 बजे

दैनिक जनचर्चा बनाम डॉ. रज़ा एकादश — दोपहर 12:30 बजे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles