26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भोपाल बैडमिंटन 2025: गर्वित गुनानी, प्रणवी मित्तल, आरव सोनी, तनिष्का सिंह, स्वर्णिम विकास पांडे ने जीते खिताब

(NST News) भोपाल. राजधानी के तात्या टोपे स्टेडियम में 26 से 31 अगस्त तक आयोजित सुविनी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 700 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में हर वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मैदान में उतरे। प्रमुख विजेताओं में गर्वित गुनानी (बायज अंडर 9), प्रणवी मित्तल (गर्ल्स अंडर 9), आरव सोनी (बॉयज अंडर 11), तनिष्का सिंह (गर्ल्स अंडर 11) और स्वर्णिम विकास पांडे (बॉयज अंडर 15) शामिल हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अरुणेश्वरशरन सिंह उपस्थित रहे। संचालन दामोदर प्रसाद आर्य ने किया।

अंडर 9 और 11 वर्ग के विजेता

बॉयज सिंगल अंडर 9 में गर्वित गुनानी ने 21–17, 21–14 से जीत दर्ज की, जबकि रेवांश शर्मा रनर अप रहे। गर्ल्स सिंगल अंडर 9 में प्रणवी मित्तल ने 21–16, 21–14 से जीत हासिल की और अर्शिका चौधरी दूसरे स्थान पर रही। अंडर 11 में आरव सोनी और तनिष्का सिंह ने क्रमशः बॉयज और गर्ल्स सिंगल में खिताब जीते। अंडर 11 बॉयज डबल्स में आरव सोनी और प्रयान सचान विजेता बने।

अंडर 13 और 15 वर्ग के परिणाम

अंडर 13 बॉयज सिंगल्स में वैभव द्विवेदी ने 21–14, 17–21, 21–16 से जीत हासिल की। गर्ल्स सिंगल्स अंडर 13 में अदिति परमार विजयी रहीं। अंडर 15 बॉयज और गर्ल्स सिंगल्स में स्वर्णिम विकास पांडे और आदिती परमार ने अपने-अपने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किए। अंडर 13 और 15 डबल्स मुकाबलों में भी विजेता टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

पुरुष, महिला और बालक वर्ग के विजेता

मेंस सिंगल्स में करण यादव, महिला सिंगल्स में आदित्य शर्मा और मिक्स्ड डबल्स में शिवांश गुर्जर/अनन्या शर्मा विजेता रहे। बालक और बालिका अंडर 17 और 19 वर्गों में धीरेंद्र कुशवाह, डेनियल पी. जेन्नी और आदित्य शर्मा ने खिताब जीते। प्रतियोगिता में सभी उम्र के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरे और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles