22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में भोपाल ने इंदौर को हराया

भोपाल। भोपाल के लड़कों ने इंदौर को 2-0 से हराकर राज्य शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। सिवनी में शुक्रवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भोपाल के खिलाड़ी शुरुआत से ही भारी रहे, यहां भोपाल ने मैच के चंद ही मिनटों में बढ़त हासिल कर ली थी। अभी खेल शुरू ही हुआ था कि, दूसरे मिनट में प्रदीप कुमार बॉल लेकर इंदौर के गोल की ओर बढ़े, उन्होंने अपने एक साथी ही मदद से डिफेंडरों को छकाते हुए बॉल को गोल में पहुंचा दिया। इस गोल की मदद से भोपाल की टीम 1-0 की बढ़त पर आ गई। इसके बाद आयुष क्षेत्री ने गोल कर टीम को 12वें मिनट में ही 2-0 से आगे कर दिया। फिर दूसरे हाफ में कोई भी गोल नहीं कर पाया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles