एनएसटी भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने अंडर-22 और अंडर-15 बॉयज टीमों के सिलेक्शन ट्रायल की तारीखें घोषित कर दी हैं। ट्रायल 8 और 9 नवंबर 2025 को सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे। “परमानंद भाई पटेल” अंडर-22 बॉयज मल्टी डेज इंटर डिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सिलेक्शन ट्रायल ओल्ड केंपियन खेल मैदान पर होंगे। इसमें वही खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं जिनका जन्म 1 सितंबर 2003 या उसके बाद हुआ है।इसी दौरान अंडर-15 टीम के सिलेक्शन ट्रायल एम.एम. जगदाले मल्टी डेज ट्रॉफी के लिए बाब-ए-अली खेल मैदान पर होंगे। इस वर्ग में पात्रता के लिए खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच होना जरूरी है। दोनों श्रेणियों में वे ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2025-26 के लिए भोपाल संभाग क्रिकेट संघ में रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। अंडर-22 की सिलेक्शन कमेटी में प्रदीप देशमुख (अध्यक्ष), आर.के. दीक्षित (उपाध्यक्ष), राजीव सक्सेना (कन्वीनर), अतहर अहमद, डी.के. जैन, उमर खान “बाबा” और संदीप डोंगर सिंह शामिल हैं। अंडर-15 की कमेटी में अविनाश पाठक (अध्यक्ष), अभिषेक सिंह (कन्वीनर), अरविंद वर्मा, समीर मिरीकर, अमिताभ वर्मा, अजय डेविड और जितेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। यह जानकारी संघ के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने दी।

