34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

परमानंद भाई पटेल अंडर-22 इंटर डिविजन मैच: शिवांश चतुर्वेदी का शतक, भोपाल डिवीजन ने मजबूत पकड़ बनाई, जबलपुर 75/3 पर संघर्षरत

एनएसटी न्यूज, भोपाल। परमानंद भाई पटेल अंडर-22 इंटर डिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन भोपाल डिवीजन ने जोरदार प्रदर्शन कर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है। मंगलवार के 333/6 से आगे खेलते हुए टीम ने 9 विकेट पर 600 रन बनाकर पारी घोषित की। शिवांश चतुर्वेदी ने 129 रन की लाजवाब शतकीय पारी खेली, जबकि मीत त्रिपाठी ने 78 रन जोड़े। नीरज ग्रोवर 28 रन पर नाबाद रहे। जबलपुर की ओर से मलय ने 3 और अंचित ठाकुर ने 2 विकेट लिए। जवाब में जबलपुर टीम रोज का खेल खत्म होने तक 17.5 ओवर में 75/3 ही बना सकी। अलंकृत सिंह ने 30 रन बनाए जबकि वरुण 27 रन पर नाबाद लौटे। भोपाल से तनिष्क यादव ने 2 और प्रारब्ध मिश्रा ने 1 विकेट लिया। मैच का तीसरा दिन गुरुवार को खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles