एनएसटी न्यूज, भोपाल। परमानंद भाई पटेल चार दिवसीय अंडर-22 इंटर डिवीजनल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन भोपाल डिवीजन ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। फ़ैथ क्रिकेट मैदान पर जबलपुर की पहली पारी 243 रन पर खत्म हुई। कल के 75/3 के स्कोर से आगे खेलते हुए अंचित ठाकुर ने शानदार 100 रन बनाए, जबकि सार्थक जैन ने 35 रन जोड़े। भोपाल की ओर से प्रारब्ध मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। तनिष्क यादव ने 4 और अनिमेष सिंह ने 1 विकेट हासिल किया। फॉलोआन खेलने उतरी जबलपुर टीम ने दूसरी पारी में दिन खत्म होने तक 56 ओवर में 1 विकेट पर 166 रन बना लिए। अजिंक्य मुले 100 रन और हर्ष मंगलानी 64 रन पर नाबाद हैं। भोपाल की ओर से अनिमेष सिंह ने एकमात्र विकेट झटका। मैच का चौथा और आखिरी दिन कल खेला जाएगा।
परमानंद भाई पटेल U-22 टूर्नामेंट में भोपाल ने जबलपुर को फॉलोआन कराया
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

