गोवा में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता
भोपाल। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भोपाल के एहसास दुबे ने स्वर्ण पदक जीता है। विशाल गिरी, मंयक बागड़े और रोहित बमन एक-एक रजत पदक जीता। एहसास दुबे, विशाल गिरी, मंयक बागड़, मिलन रिजाल और उत्कर्ष ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में भोपाल के 150 खिलाडिय़ों ने मप्र का प्रतिनिधित्व किया। इसमें 17 राज्यों के 450 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मार्गदर्शन सिहान और विक्रम अवार्डी जयदेव शर्मा ने किया।