31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

तात्याटोपे स्टेडियम में “हर घर तिरंगा” अभियान में निकली तिरंगा साइकिल रैली, 150 साइक्लिस्टों ने दिखाई देशभक्ति

(NST News) भोपाल. तात्याटोपे स्टेडियम से “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। खेल और युवा कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश तथा साइकिल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में 150 से अधिक साइक्लिस्ट, युवा खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल अधिकारी और खेल प्रेमियों ने जोश के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव और साइकिल एसोसिएशन के सचिव एस.एन. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। एमपी के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता एवं विक्रम अवार्डी भगवान सिंह के नेतृत्व में “भारत माता की जय” के नारों और तिरंगे की शान के साथ यह यात्रा प्रारंभ हुई।

रैली तात्याटोपे स्टेडियम से नानके पेट्रोल पंप, प्लेटिनम प्लाज़ा, अटल पथ, मालवीय नगर, रंगमहल न्यू मार्केट होते हुए लगभग 4 किलोमीटर का सफर तय कर पुनः स्टेडियम पहुंची। तिरंगे से सजी साइकिलें मार्गभर देशभक्ति का संदेश देती रहीं। भारत सरकार द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2022 में शुरू किया गया “घर-घर तिरंगा” अभियान नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है। इस वर्ष “तिरंगा 2025” अभियान 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में मनाया जा रहा है, जिसमें तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक, खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles