– 10वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कुडो प्रतियोगिता में भोपाल ने पहला स्थान हासिल कर इतिहास रचा
(NST News) भोपाल. भोपाल की कुडो टीम 10वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कुडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में भोपाल टीम ने कुल 103 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। जिनमें 63 स्वर्ण, 26 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। भोपाल कुडो संघ के अध्यक्ष हर्षित विश्वकर्मा, सचिव चंद्रकांत अल्डक और कोषाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। सचिव चंद्रकांत अल्डक ने बताया कि इस सफलता का श्रेय कुडो इंडिया के संस्थापक हंसी मेहुल वोरा और मध्यप्रदेश कुडो संघ के अध्यक्ष डा. मोहम्मद एजाज खान को जाता है। टीम के 63 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्टता साबित की। इनमें प्रज्ञान सिंह बघेल, अश्विक कार्तिकेय, विवान सागर, अक्षत कालबले, वैदिक दीक्षित, एकांश बारचे, तेजस्व लोवंशी, जिग्यांश शर्मा, शिवाय सिंह राय, विश्वनाभ तिवारी, मानविक सक्सेना, अथर्व पटेलिया, आयांश राय, दैविक कार्तिकेय, लक्ष्यवीर उमेकर और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
रजत और कांस्य पदक विजेता
रजत पदक 26 खिलाड़ियों ने जीते, जिनमें विहान सिंह नेगी, स्तव्य गुप्ता, शौर्य शर्मा, अभिमन्यु सिंह, भव्यांश सिंह, कानन अत्री और प्रियांशु पांडे प्रमुख थे। कांस्य पदक 14 खिलाड़ियों ने जीते, जिनमें वरन्या जयंती जोशी, आध्यात्म प्रकाश, अर्नव सिंह, यशवर्धन सिंह परमार, अभ्युदय घागरे, प्रियांशु योगी और अन्य शामिल हैं। भोपाल कुडो संघ ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके कोचों और अभिभावकों को बधाई दी। संघ ने कहा कि यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और मध्यप्रदेश में कुडो खेल के विकास में नए उत्साह का संचार करेगी।

