33.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

भोपाल लाल परेड ओपन बैडमिंटन: अंडर-11 में प्रयान, गर्वित और मनोमय की आसान जीत

एनएसटी न्यूज, भोपाल। लाल परेड ग्राउंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 11वें भोपाल लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन बालक अंडर-11 वर्ग में प्रयान सचान, गर्वित गुरनानी और मनोमय यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले सीधे गेमों में जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। यह प्रतियोगिता भोपाल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही है। जहांगीराबाद स्थित पुलिस जिम्नेजियम हॉल में खेले गए मुकाबलों में प्रयान सचान ने शौर्य को 15-4, 15-2 से हराया। गर्वित गुरनानी ने रेयांश शर्मा को 15-5, 15-4 से पराजित किया, जबकि मनोमय यादव ने द्विज शर्मा को 15-4, 15-2 से शिकस्त दी। तीनों विजेता खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार अंक बटोरे।

आज के अन्य परिणाम:

बालक एकल अंडर-13

सात्विक भांड ने पार्थ यादव को 15-12, 15-13 से हराया।

पार्थ वरिया ने गूगल सुंदरानी को 15-5, 10-15, 15-9 से पराजित किया।

पवित सिंह वाधवा ने प्रज्वल शर्मा को 15-8, 15-7 से हराया।

शिवांश सिंह ने यथार्थ को 15-11, 15-5 से मात दी।

देवांश ने विजय जैन को 9-15, 15-14, 15-11 से हराया।

बालक एकल अंडर-19

जेफ जस्टिस ने पार्थ तिवारी को 15-5, 15-6 से हराया।

शौर्य सूद ने प्रयान को 13-15, 15-8, 15-9 से पराजित किया।

धैर्य साहू ने अथर्व मालवीय को 15-10, 15-6 से हराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles